मेक्सिको सिटी । पृथ्वी पर वर्ष 2182 में एक बड़े एस्टरॉयड (उल्कापिंड) की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आरक्यू36 नामक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने की बेहद कम उम्मीद है पर उसकी गति से अदांजा लगाया जा रहा है कि ये उल्कापिंड 2182 में टकराएगा। इसकी खोज वर्ष 1999 में की गई थी। इसक ा आकार 1800 फीट का है। अगर इस आकार का उल्कापिंड पृथ्वी से टकराएगा तो भारी तबाही मचा सकता है।
वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि अगर इस एस्टरॉयड की आने की खबर 2080 तक नहीं लगी तो इसके हमले से बचना मुश्किल हो जाएगा। इसकी दिशा को बदलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हालांकि उसके पहले जो खतरा है वह है अपूफिस उल्कापिंड जो 2036 में पृथ्वी से टकरा सकता है। स्पेन के यूनिवर्सिडाड-डे-वालाडॉलिड की वैज्ञानिक मारिया यूजेनिया संसाटुरियों ने बताया कि स्पेन के वैज्ञानिकों ने भौतिकी व गणित के नियमों के अनुसार इस उल्कापिंड के आने की खबर निकाली है। मारिया ने बताया कि इस उल्कापिंड के 2182 में टकराने की काफी आशंका है।
|
|
|
|
|
|
|