न्यूयॉर्क । वैज्ञानिकों ने पहली बार सुपरप्लास्टिक से भी एडवांस प्लास्टिक की खोज कर ली है। इस प्लास्टिक का उत्पादन प्राकृतिक मिट्टी से किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे प्लास्टिक की नई पीढ़ी कहा है। दुनिया में पहली बार मिट्टी से प्लास्टिक निर्माण का तरीका इजाद कर लिया गा है, जिसे काफी कम खर्च पर बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता है। इसमें प्रयोग की जाने वाली मिट्टी में रेसोर्सिनॉल डाइफिनाइल फॉस्फेट मिलाया जाता है।
यह एक अग्निरोधी तत्व है, जिससे इस प्लास्टिक को अग्निरोधी बनाया जाता है। यह प्लास्टिक 600 डिग्री तक के ताप को झेल सकता है। बहुत जल्द ही इसका व्यावसायिक उत्पादन शुरू होनेवाला है। एसीएस माइक्रोमोलिक्यूल्स जर्नल में इस बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। डेविड एबेकेसियस के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक दल ने इस प्लास्टिक को विकसित किया है।
फायदा
इस प्लास्टिक में जमीन से निकाली गई भुरभुरी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बहुत ही सुरक्षित और पर्यावरण के लिहाज से कम नुकसानदायक है। इस प्लास्टिक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह अग्निरोधक है। साथ ही इसे अल्ट्रा वायलेट किरणों व विभिन्न रसायनों से भी कोई नुकसान नहीं होगा। अधिक उपयोगी बनाने के लिए इस प्लास्टिक में दूसरे हाइब्रिड मैटेरियल का भी उपयोग किया जा सकेगा।
|
|
|
|
|
|
|