मॉस्को । रूस की राजधानी मॉस्को के निवासिओं को सोमवार को उस समय भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब धुएं के काले बादल रेड स्कावयर इलाके में छा गए। यह धुआं रूस में इन दिनों पड रही भयंकर गर्मी की वजह से जगह-जगह लगी आग के कारण हुआ है।
धुआं मॉस्को के आसपास 26 हेक्टेयर में 34 जगहों पर कोयले में लगी आग और 26 जगहों पर फसलों के आग पकड़ने के कारण पैदा हुआ है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे अभी और मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। मॉस्को का एयरपोर्ट इसके प्रभाव से अछूता नहीं है। यह खिड़कियों और दरवाजों के रास्ते आफिसों, घरों और रेस्त्रांओं में दाखिल हो रहा है।
|
|
|
|
|
|
|