ड्यूसबर्ग । जर्मनी के ड्यूसबर्ग शहर में लव परेड संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए। हादसा समारोह के अंतिम दिन दोपहर तीन बजे हुआ। समारोह में शिरकत करने के लिए करीब 14 लाख लोग पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में थे और वे एक सुरंग के माध्यम से समारोह स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान भगदड़ मच गई। राष्ट्रपति ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस के मुताबिक सुरंग में अफरातफरी मचने से 16 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। संगीत समारोह के दौरान अधिक भीड़ होने से दरवाजा बंद कर दिया गया था। पुलिस ने रविवार सुबह 342 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। यूरोप का सबसे बड़ा फेस्टीवल
लव परेड दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक संगीत समारोह है, जिसकी शुरूआत 1989 में बर्लिन में शांति परेड के रूप में हुई थी। यूरोप का यह सबसे बड़ा फेस्टीवल ऎसे स्थान पर आयोजित हो रहा है जो पहले मालवाहक रेल स्टेशन था। इसमें प्रवेश करने के लिए 200 मीटर लंबी एक सुरंग से होकर जाना पड़ता है।
|
|
|
|
|
|
|