Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
खुशी भी लाती है भरोसे में कमी!
Tuesday, March 09, 2010, 04:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
w2t
Left
वाशिंगटन। एक प्रसिद्ध धारणा है कि खुशहाल मनोदशा में आप लोगों पर अधिक विश्वास करते हैं लेकिन एक नए अध्ययन से पता चला है कि कभी-कभी आपकी अच्छी मनोदशा के चलते ही आप लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं।

ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ता रॉबर्ट लाउंट कहते हैं कि जब एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति पर विश्वास करता है तो उसका यह भरोसा संकेतों, सूचनाओं व रूढियों से प्रभावित रहता है। लाउंट ने पांच अलग-अलग प्रयोगों में पाया कि जब लोग सकारात्मक मनोदशा में होते हैं तब वे किसी पर विश्वास करते समय संकेतों, सूचनाओं व रूढियों का अधिक ध्यान रखते हैं जबकि तटस्थ मनोदशा में वे ऎसा नहीं करते हैं।

यदि आप पहले से किसी व्यक्ति पर केवल इसलिए विश्वास करने के लिए तैयार रहते हैं कि उसका चेहरा आपको विश्वसनीय लगता है तो आप अपनी अच्छी मनोदशा में उस पर और भी भरोसा करेंगे। पर यदि आप पहले से उस व्यक्ति पर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हैं तो आप अपनी अच्छी मनोदशा में उसे और भी अविश्वसनीय मानेंगे।
More Stories Top News
world news बर्फबारी जारी, यातायात ठप्प
world news ईरान में 5 तीव्रता के भूकम्प के झटके
world news जारवा आदिवासी çस्त्रयों को पुलिस ने नचाया!
world news माइक्रॉन के सीईओ एपलटन की मौत
world news दिल के बिना जिंदा इंसान
world news एफबीआई की फोन कॉल भी हुई हैक
world news खून जमा देने वाली सर्दी
world news मंगल पर जीवन मुश्किल
world news मिस्त्र में हिंसा के विरोध में हिंसा
world news गवर्नर की हत्या में पत्नी आरोपी
Copyright © Daily News. All rights reserved.