Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
थर्राया तुर्की
Tuesday, March 09, 2010, 04:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
w1t
Left
कोवन्सिलर। पूर्वी तुर्की में सोमवार को आए जबर्दस्त भूंकप में 60 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। इलेजिग प्रांत के बसयुर्त में आए इस भूंकप का रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। इसके बाद कम तीव्रता वाले 30 और झटके महसूस किए गए।

स्थानीय समयानुसार सुबह 4.32 बजे आए भूकंप ने लोगों को नींद से जगा दिया। भूकंप का झटका एक मिनट तक महसूस किया गया। दहशत और घबराहट से लोग घर से निकलकर सड़कों व गलियों की ओर भाग रहे थे। इलेजिग आपदा केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप से 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में लोग मलबे के ढेर पर बैठे रो रहे हैं।

घायलों को कारों और एम्बुलेंस से निकटवर्ती कोवन्सिलर ले जाया जा रहा हैं। इस बीच प्रधानमंत्री तायशिप इरडोगन ने कहा है कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों या घरों में नही जाए, क्योंकि क्षेत्र में लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं।

इस बीच अर्द्व सैनिक बल व पुलिस ने प्रभावित गांवों के दूरदराज इलाकों में राहत अभियान शुरू कर दिया है। तुर्की में अगस्त 1999 में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 18 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

दहला लाहौर
लाहौर। पाकिस्तान में पंजाब प्रान्त की राजधानी लाहौर में तालिबान आतंकियों ने सोमवार को फिर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फेडेरल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी के कार्यालय पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें 12 लोग मारे गए, जबकि 70 घायल हो गए।

वरिष्ठ अधिकारी सज्जाद भुट्टा ने बताया कि हमलावरों ने लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित पुलिस जांच एजेंसी के कार्यालय के पास कार बम से विस्फोट किया। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

आत्मघाती हमले में 600 किलो विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था जिससे एजेंसी का कार्यालय ध्वस्त हो गया तथा विस्फोट स्थल पर छह फुट गहरा और 18 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। विस्फोट से आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तहरीके तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
More Stories Top News
world news बर्फबारी जारी, यातायात ठप्प
world news ईरान में 5 तीव्रता के भूकम्प के झटके
world news जारवा आदिवासी çस्त्रयों को पुलिस ने नचाया!
world news माइक्रॉन के सीईओ एपलटन की मौत
world news दिल के बिना जिंदा इंसान
world news एफबीआई की फोन कॉल भी हुई हैक
world news खून जमा देने वाली सर्दी
world news मंगल पर जीवन मुश्किल
world news मिस्त्र में हिंसा के विरोध में हिंसा
world news गवर्नर की हत्या में पत्नी आरोपी
Copyright © Daily News. All rights reserved.