Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
गुरशान की मौत के लिए भारतीय पर आरोप
Monday, March 08, 2010, 04:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
w1t
Left
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में तीन साल के भारतीय बच्चे गुरशान सिंह चन्ना की मौत मामले में भारतीय मूल के 23 वर्षीय व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। पुलिस एक हरे रंग की कार की भी तलाश कर रही है, जिसे दुर्घटनास्थल पर देखा गया था। गुरशान का शव ऑकलैंड जंक्शन पर गुरूवार रात बरामद किया गया था।

ऑस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार ढिल्लन गुरसेवक नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। गुरसेवक डेविड स्ट्रीट स्थित उसी घर में रहता था, जिसमें गुरशान अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ था।

गुरशान की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस एक हरे रंग की कार की भी तलाश कर रही है, जिसे शव के पास देखा गया था। पुलिस ने अभी यह नहीं कहा है कि कार का चालक ही संदिग्ध हत्यारा है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
More Stories Top News
world news बर्फबारी जारी, यातायात ठप्प
world news ईरान में 5 तीव्रता के भूकम्प के झटके
world news जारवा आदिवासी çस्त्रयों को पुलिस ने नचाया!
world news माइक्रॉन के सीईओ एपलटन की मौत
world news दिल के बिना जिंदा इंसान
world news एफबीआई की फोन कॉल भी हुई हैक
world news खून जमा देने वाली सर्दी
world news मंगल पर जीवन मुश्किल
world news मिस्त्र में हिंसा के विरोध में हिंसा
world news गवर्नर की हत्या में पत्नी आरोपी
Copyright © Daily News. All rights reserved.