मेक्सिको। 42 वष्ाीüय फेलिक्स बामगर्टनर बड़े हिलीयम गुब्बारे के सहारे 23 मील यानी 120,000 फीट की ऊंचाई से कूदने का कीर्तिमान बनाने जा रहे है। रेडबुल के फेलिक्स के नाम स्काई डाइविंग के 4 कीर्तिमान है। वे 60 हजार और 90 हजार फीट की ऊंचाई से पहले ही छलांग लगा चुके है। अभी ये रिकॉर्ड अमेरिकी एयरफोर्स के कर्नल जोय किटेनगर के नाम है उन्होंने 1960 में 102,800 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी।
ऎसे होगी उड़ान
1. विशालकाय हिलीयम गुब्बारे के सहारे 3 घंटों में 23 मील की ऊंचाई पर पहंुचेगा। 2. 120,000 फीट की ऊंचाई पर पहंुचने के स्काई डाईवर गुब्बारे से छलांग लगाएगा। 3. कू दने के 10 मिनट में उनकी रफ्तार 1110 किमी प्रति घंटे (690 मील प्रति घंटे) हो जाएगी। 4. स्काई डाइवर का सूट -70 डिग्री से. झेलने में सक्षम होगा और पैरासूट पैक में 20 मिनट का ऑक्सीजन होगा। 5. धरती से 5000 फीट की ऊंचाई पर रहने पर उनका पैरासूट खुल जाएगा।
|
|
|
|
|
|
|