|
लंदन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने व्हाइट हाउस की एक इंटर्न से सैक्स किया था। बाजार में आई पुस्तक "वंस अपोन ए सीक्रेट: माई अफेयर विद प्रेसिडेंट जॉन एफ कैनेडी एडं इट्स आफ्टरमथ" को उद्धृत करते हुए एक अखबार ने लिखा है कि तब वहां कुछ फीट की दूरी पर ही दूसरे कमरे में पार्टी चल रही थी जिसमें व्हाइट हाउस के कर्मचारी शराब पी रहे थे। अब 69 वर्षीय दादीमां मिमि अलफोर्ड ने बताया है कि 45 वर्ष के कैनेडी उसे अपनी पत्नी के कमरे में ले गए। वहां राष्ट्रपति ने मिमि के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मिमि के टैलऑल (जीवनी या वृतांत जिसमें अन्तरंग संबंधों या चौंका दने वाली जानकारी दी जाती है) में कैनेडी के साथ 18 माह के इस कामुक रिश्ते के बारे में बताया गया है। मिमि का दावा है कि कैनेडी ने उसे तंत्रिका तंत्र पर असर करने वाली एक दवा सुंघाई थी।
|
|
|
|
|
|
|