|
डबलिन। आयरलैंड के डबलिन में एक किताब की दुकान में अपनी आत्मकथा की प्रतियों पर हस्ताक्षर करने आए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर शनिवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने अंडे और जूते फेंके। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अंडे और जूते ब्लेयर तक नहीं पहुंच सके। आयरलैंड के राष्ट्रवादी समूह द्वारा ब्लेयर के विरोध के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। यह समूह उत्तरी आयरलैंड पर ब्रिटिश नियंत्रण और इराक युद्ध में शामिल होने के ब्लेयर के निर्णय का विरोध कर रहा है। ओ कोनेल स्ट्रीट में किताब की दुकान के सामने करीब 200 प्रदर्शनकारी इकटे हो गए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ब्लेयर तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेट्स लगा दी थी, जिससे उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।
|
|
|
|
|
|
|