|
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को स्वीकार किया कि मुंबई हमले से संबद्ध मुकदमे की सुनवाई अटक गई है और इसे आगे बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण भारतीय प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही दर्ज करने के वास्ते एक आयोग का गठन किया जाना आवश्यक है। आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि पाकिस्तान 26/11 के हमले के मामले में प्रगति चाहता है और इस संबंध में भारत के साथ हर संभव सहयोग करेगा। भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल से मुलाकात के बाद शनिवार सुबह मलिक ने कहा कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण भारतीयों की गवाही दर्ज करने के लिए एक आयोग गठन आवश्यक है।
|
|
|
|
|
|
|