Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
चमत्कार: इतनी तबाही पर सब बच गए
Sunday, September 05, 2010, 23:55 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
5a
Left
वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद इस शहर में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है वहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप का केंद्र भूतल से केवल 10 किमी भीतर था जिससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। भूकंप वैश्विक समायानुसार 4.35 बजे सुबह आया और इसका मुख्य केंद्र दक्षिणी द्वीप समूह के सबसे बडे शहर क्राइस्टचर्च से 30 किमी पश्चिम में स्थित था।

भूकंप के बाद प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा कि भूकंप से भारी तबाही हुई है लेकिन इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि भूकंप से किसी के मरने की सूचना नहीं है।

अभी तक इस भूकंप में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। क्राइस्टचर्च से 12 किमी दूर लिटेल्टोन शहर में भारी नुकसान की सूचना मिली है। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। क्राइस्टचर्च शहर और पूरे प्रांत में बिजली गुल हो गई थी। प्रांत के ग्रामीण इलाकों में 5.50 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। क्राइस्टचर्च में समुद्र के किनारे बसे उपनगरों में रह रहे 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एवोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से अन्य उपनगरीय इलाकों में भी पानी भर गया।
More Stories Top News
world news बर्फबारी जारी, यातायात ठप्प
world news ईरान में 5 तीव्रता के भूकम्प के झटके
world news जारवा आदिवासी çस्त्रयों को पुलिस ने नचाया!
world news माइक्रॉन के सीईओ एपलटन की मौत
world news दिल के बिना जिंदा इंसान
world news एफबीआई की फोन कॉल भी हुई हैक
world news खून जमा देने वाली सर्दी
world news मंगल पर जीवन मुश्किल
world news मिस्त्र में हिंसा के विरोध में हिंसा
world news गवर्नर की हत्या में पत्नी आरोपी
Copyright © Daily News. All rights reserved.