कीव। यूरोप में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। सबसे अधिक 101 मौतें यूक्रेन में हुई हैं। वहीं, सर्बिया में हजारों लोग बर्फ से पटे गांवों में फंसे हुए हैं। रोम बर्फ की चादर में ढक गया है।
इटली में वेनिस की नहरें जमने लगी हैं। यूरोप मे चेक गणराज्य में पारा -38 डिग्री रहा। उधर, पोलैंड में पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
|
|
|
|
|
|
|