बीजिंग/नई दिल्ली । भारत ने चीन को पाकिस्तान अधिशासित कश्मीर में उसकी सेना की "गतिविधियों एवं मौजूदगी" पर शुक्रवार को अपनी चिंता से अवगत कराया। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार चीन में भारत के राजदूत एस. जयशंकर ने बीजिंग में शुक्रवार को चीन के विदेश मामलों के उपमंत्री झांग झिजुन से मिले और उन्हें गिलगित-बाल्तिस्तान में चीनी सेना की मौजूदगी पर नई दिल्ली की चिंता से अवगत कराया।
सूत्रों ने बताया कि जयशंकर ने पाकिस्तान अधिशासित कश्मीर में बांध एवं अन्य ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण की चीन की योजना पर भी चिंता जताई। जयशंकर नई दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा मामले पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं उनके वरिष्ठ मंत्रियों के साथ विमर्श के लिए आए थे और उसके बाद वह बीजिंग लौट आए।
|
|
|
|
|
|
|