|
सिडनी। पृथ्वी से करीब 22 प्रकाश वर्ष की दूरी पर खोजे गए एक नए ग्रह पर पानी होने तथा जीवन की संभावना है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स में प्रोफेसर क्रिस टिनी ने कहा है कि इस ग्रह पर पृथ्वी पर आने वाली सूर्य की रोशनी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा आता है, लेकिन यहां आने वाली अधिकांश रोशनी अवरक्त (इंफ्रारेड) है, इसलिए इसका अधिकांश हिस्सा ग्रह द्वारा सोख लिया जाएगा। यह ग्रह (जीजे 667सीसी) अपेक्षाकृत एक ठंडे तारे (जीजे667सी) का चक्कर लगाता है और उसकी कक्षीय अवधि 28.15 दिनों की है तथा उसका न्यूनतम द्रव्यमान पृथ्वी से 4.5 गुना है।
|
|
|
|
|
|
|