Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
प्रार्थना की ताकत
Wednesday, February 01, 2012, 09:14 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
एक मजदूर की पत्नी बहुत बीमार थी। उसके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। किसी ने उससे कहा कि वह पास में ही रहने वाले बौद्ध भिक्षु से अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए कहे। उसके बात जच गई। मजदूर ने बौद्ध भिक्षु को अपनी झोपड़ी में आने की प्रार्थना की। भिक्षु ने आसन ग्रहण करने के बाद सकल जगत के प्राणियों के लिए प्रार्थना प्रारंभ कर दी-"सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों, सबके दुख दूर हों।" रूकिए!"

मजदूर ने कहा, "मैंने तो आपको अपनी पत्नी के भले के लिए प्रार्थना करने के लिए बुलाया है और आप दुनिया के सभी बीमारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं!" "मैं तुम्हारी पत्नी के लिए भी प्रार्थना कर रहा हूं", भिक्षु ने कहा। "हां, लेकिन आप औरों के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं। इस तरह तो आप मेरे दुष्ट पड़ोसी की भी मदद कर देंगे, जो बीमार है। मैं चाहता हूं कि वह कभी अच्छा न हो।"

"तुम प्रार्थना और रोगमुक्ति के बारे में कुछ नहीं जानते हो", भिक्षु ने उठते हुए कहा - "सभी के लिए मंगलकामना करते समय मेरी प्रार्थना उन करोड़ों लोगों की प्रार्थना में समाहित हो जाती है जो अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सभी की प्रार्थनाएं एक-दूसरे में मिलकर विराट चेतनता से युक्त हो जाती हैं और सभी का हित करती हैं। केवल स्वयं के हित के लिए की गई प्रार्थनाएं अपनी शक्ति खो देती हैं और विलुप्त हो जातीं हैं। इसलिए प्रार्थना करते समय हमें सभी प्राणियों के लिए मंगल कामना करनी चाहिए।"
More Stories Top News
vyavahar news सतत अभ्यास
vyavahar news कर्म का फल
vyavahar news समझदार बहू
vyavahar news दूर रहो शत्रु से
vyavahar news छोटे का महत्व
vyavahar news शांति की खोज
vyavahar news नेतृत्व का असर
vyavahar news ऋषि का साहस
vyavahar news परमात्मा की कृपा
vyavahar news तीर्थयात्रा
Copyright © Daily News. All rights reserved.