Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
देसी रंग स्वाद के
Wednesday, January 25, 2012, 12:55 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Taste N Life
Left
हमारी आजादी से जुड़े ये तीन रंग रसोई में भी महकें तो क्या बात हो...
तिरंगा ढोकला
जरूरी चीजें
बेसन- एक कप
सूजी- एक कप
हरी चटनी -आधा कप
ताजा मटर पेस्ट- आधा कप
नीबू का सत आधा छोटा चम्मच
इनो- डेढ़ छोटा चम्मच
चीनी व राई एक-एक छोटा चम्मच
हरा धनिया, हरी मिर्च व करी पत्ते - छौंक के लिए
तेल- दो छोटे चम्मच
नमक - स्वादानुसार

तरीका
ढोकले की हरी परत बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में हरी चटनी, मटर का पेस्ट, दो छोटे चम्मच बेसन, चुटकीभर नीबू का सत, नमक व आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट मिलाएं। तैयार मिश्रण को तेल लगे गहरे बर्तन में डालकर पांच-सात मिनट भाप पर पकाएं। अब सफेद परत बनाने के लिए सूजी में चुटकीभर नीबू का सत, नमक व आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट मिलाएं। तैयार मिश्रण को पकी हुई चटनी वाली परत के ऊपर बिछाकर एक बार फिर इसे पांच-सात मिनट भाप पर पकाएं। अब तीसरी परत बनाने के लिए बेसन में चुटकीभर नीबू का सत, नमक व पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। आधा छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट मिलाएं। तैयार मिश्रण को पकी हुई हरी व सफेद परत के ऊपर बिछाकर एक बार और पांच-सात मिनट भाप पर पकाएं। छौंक बनाने के लिए पैन में तेल गर्म कर इसमें राई डाले। तड़कने पर करी पत्ता, हरी मिर्च व कटा हरा धनिया डालकर इसमें चीनी व आधा कप पानी डालें और गैस बन्द करे। इस छौंक को ठंडे हो चुके ढोकले पर डालें। तैयार तिरंगे ढोकले को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

तिरंगा सैंडविच
जरूरी चीजें
ब्रेड -तीन स्लाइस
खीरा व गाजर (ग्रेटेड) दो-दो बडे चम्मच
हरी चटनी व टमाटर सॉस दो-दो बड़े चम्मच
हंग कर्ड- आधा कप
मक्खन- आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

तरीका
सबसे पहले ब्रेड की तीनों स्लाइस पर मक्खन लगाएं। अब कद्दूकस किए गाजर व खीरे को अलग-अलग बाउल में डाले। इनमें दो-दो बड़े चम्मच हंग कर्ड व नमक डाले और साथ ही खीरे वाले मिश्रण में हरी चटनी व गाजर वाले मिश्रण में टमाटर सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक मक्खन लगी ब्रेड स्लाइस लें, इस पर खीरे वाला हरा मिश्रण फैलाएं। इसके ऊपर एक और स्लाइस रखकर गाजर वाला नारंगी मिश्रण फैलाएं। अब मक्खन लगे तीसरे स्लाइस से ढक दें। तैयार तिरंगे सैंडविच को काट कर हरी, नारियल वाली सफेद चटनी व टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

तिरंगे बॉल्स
जरूरी चीजें
आलू - तीन (उबले हुए)
गाजर- दो (उबली हुई)
मटर- एक कप (उबले हुए)
ब्रेड क्रम्स- डेढ़ कप
हरी व लाल मिर्च- आधा-आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए

तरीका
एक पैन में उबली व मैश गाजर ले, इसमें आधा कप खोया, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच देसी घी व आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण एक जगह इकट्ठा हो कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बन्द कर दें। इसी तरह एक अलग पैन में उबली व मैश लौकी ले, इसमें आधा कप खोया, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच देसी घी व आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर पका लें। अब शेष बचे एक कप खोया में बची चीनी व इलायची पाउडर डालकर दो चार मिनट पका लें। अब एक चिकनी थाली में सबसे पहले लौकी वाले मिश्रण की परत बिछाएं, इसके ऊपर सफेद खोये वाली परत और अन्त में गाजर वाली परत फैलाएं। सैट हो जाने पर इसे मन चाहे आकार में काटे व पिस्ता कतरन से सजाकर सर्व करें।

ट्रायो स्वीट
जरूरी चीजेे
गाजर व लौकी उबली व मैश की हुई - एक- एक कप
खोया- दो कप
चीनी- डेढ़ कप
हरी इलायची डेढ़ छोटा चम्मच
पिस्ता कतरन- सजाने के लिए
देसी घी- दो बड़े चम्मच

तरीका
उबले आलू को छीलकर मैश करें। इसी तरह उबली गाजर व मटर को भी अलग -अलग मैश कर लें। मैश की हुई गाजर में नमक, लाल मिर्च व दो बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसी तरह मैश किए मटर में नमक, बारीक कटी हरी मिर्च व दो बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्स मिला दें। मैश किए आलू में नमक व ब्रेड क्रम्स मिला दें। अब सबसे पहले मटर वाले मिश्रण से छोटे गोले बनाएं। इसके ऊपर गाजर वाला मिश्रण लपेटे व अन्त में इसे आलू वाले मिश्रण से लपेट लें। अब इसे ब्रेड क्रम्स से अच्छी तरह कवर कर गर्म तेल में हल्का सुनहरी होने तक तलें। तैयार तिरंगे रोल को सॉस या चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
सुनीता दिनानी
More Stories Top News
taste n life news बल्ब में मौजूद है पौधा
taste n life news प्यार मांगा है तुम्हीं से...
taste n life news तीन मंत्र हैं मेरे पास ब्यूटी !
taste n life news आम नहीं खास है "आम"
taste n life news तब मैं 22 और धनुष 21 के थे
taste n life news हंसती-मुस्कुराती जूही
taste n life news कूड़े के ढेर में मिली बच्ची !
taste n life news खुश मां ही पूरे घर को खुशनुमां रख सकती है
taste n life news म्हारी जग मीठी ए मूमल
taste n life news औसधियां रो गढ़ मरूधर देस
Copyright © Daily News. All rights reserved.