Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
नमकीन रेखा
Wednesday, July 21, 2010, 12:24 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Khushboo
Left
उफ ! रेखा की यह तसवीरें जो एक फिल्म पत्रिका ने छापी हैं उसे लेकर उनके फैंस में हल्ला मचा है कि वे इस कदर नमकीन कैसे बनी हुई हैं
इसमें कोई शक नहीं कि वे वन एंड ओनली हैं, एकदम यूनीक। आखिरकार वे रेखा हैं, इतनी लंबी रेखा जिसके सामने कोई भी अभिनेत्री अपनी रेखा को रेखा की रेखा से ज्यादा लंबी रेखांकित नहीं कर पाई। वाकई इंडस्ट्री में उन्हें कई नामों से जाना जाता है। कोई उन्हें पहेली कहता है तो कोई मिस्ट्री...कोई उन्हें भारतीय रजत पट की क्लियोपेट्रा कहता है तो कोई मैडम एक्स। नि:संदेह वे प्रतिभा का खजाना हैं और आज 50 के पार होने के बावजूद मालूम होता है कि यौवन को उन्होंने अपनी दासी बना लिया है वे दिन ब दिन और ज्यादा आकर्षक व युवा होती जा रही हैं।
वाकई यदि उनके करिअर के आरंभिक दौर पर निगाह डाली जाए तो 14-15 साल की उम्र में सावन भादों से जब इंडस्ट्री में आईं तो आलोचकों ने उन्हें ब्लैक स्वान (काली बतख) का टाइटल दे डाला मगर फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने मिजिक मेकअप गेटअप व हेयर स्टाइल्स में इतने एक्सपेरीमेंट्स किए कि वे सौंदर्य की जीती जागती मिसाल बन गईं। उनका ये ट्रांसफॉरमेशन कई ट्रेन्ड्स लाया।
सुंदरता को लेकर रेखा का कहना है कि जो पवित्र और सादा हो वही ब्यूटी है। सौंदर्य में चार चांद तभी लगते हैं जब सौंदर्यबल में विश्वास, सब्र व सरलता हो।
एक समय की जानी मानी ड्रेस डिजाइनर लीना टरू कहती हैं जब मैं रेखा के संपर्क में आई तब तक वे अपने लुक के प्रति काफी सजग व गंभीर बन चुकी थीं और फैशन ब्यूटी व स्टाइल को लेकर उनके आइडियाज कमाल के होते थे। सिलसिला में मैंने उनकी खूबसूरत साडियां व बिना बांह के ब्लाउज डिजाइन किए और वहां से एक नया ट्रेंड शुरू हो गया। उमराव जान के कॉस्टयूम्स व जूअलरी डिजाइन करते समय भी मुझे काफी मजा आया।
जानी मानी हेअर स्टायलिस्ट डोरिस कहती हैं रेखाजी साल दर साल और ज्यादा निखरती गईं क्योंकि मेकअप, हेअर व पहनावे के अलावा वे काफी अनुशासित जीवन जीती रही हैं। उनके साथ मैंने व भरत (उनके मेकअप आर्टिस्ट पति भरत गोडवे) ने कई फोटो शूट किए और फोटो सेशन के समय जूअलरी मेकअप व कॉस्टयूम्स से भरे दो-तीन सूटकेस वो पहले ही स्टूडियो में पहुंचा देती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि रेखा ने ताउम्र एक डिसिप्लेन लाईफ जी। उनका कहना है कि वे पौष्टिक आहार के महत्व को जानती हैं वे डाइटिंग में यकीन नहीं करती मगर हां नियमित व्यायाम व योगा उनके लिए बेहद जरूरी है। उनके कथनानुसार आपकी अपनी सेहत व सुंदरता के लिए कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जैसे समय पर खाना व भरपूर नींद लेना। वे रात में दस बजे के बाद कभी नहीं जागती।
सौंदर्य साम्राज्ञी रेखा मॉर्निग पर्सन हैं, सुबह जल्दी उठकर आठ ग्लास पानी पीना उनका सालों का नियम है। वो तला-भुना व ज्यादा पका हुआ खाना नहीं खातीं और रात को आठ बजे तक भोजन कर लेती हैं।
ब्यूटी व फिटनेस व प्रतिभा के मामले में वे अपनी मां पुष्पकली, सौतेली मां सावित्री व हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोफिया लॉरेन को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं। वे कहती हैं मैं अपने शरीर को मंदिर का दर्जा देकर इसकी उसी तरह से इज्जत, देखभाल व पूजा करती हूं।
More Stories Top News
taste n life news फूल की एक ही भाष्ाा
taste n life news फूल इलाज के ...
taste n life news खुदपरस्त हूं, हर तीसरे महीने हो जाता है प्यार
taste n life news देश की इकॉनॉमी
taste n life news बासठ बरसों में....
taste n life news देसी रंग स्वाद के
taste n life news रंगों का उत्सव रेननकुलस
taste n life news रूप की आंखों में है सोना
taste n life news स्वागत नई फसलों और नए मौसम का
taste n life news लेदर ईन चिल आउट
Copyright © Daily News. All rights reserved.