Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
रॉकिंग पार्टीज के रॉयल होस्ट
Wednesday, July 14, 2010, 12:02 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Taste N Life
Left
हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी देव दिल्ली के संभ्रांत सोसायटी में अपनी शानदार पार्टियों से जाने जाते हैं। भव्य पार्टीज की तैयारी के रॉकिंग सीके्रट्स क्या हंै जानते हैं रोमी देव से...
दिल्ली की भव्य पार्टीज और उनमें परोसे जाने वाले आलीशान खाने की बात हो और रोमी कपिल देव का जिक्र न हो, ऎसा कैसे हो सकता है। टें्रड कुक रोमी कहती हैं, यह पार्टीज और गेट-टुगेदर ऑर्गेनाइज करना उन्हें बेहद पसंद है, लेकिन यह किसी होटल में होने की बजाए घर में ही होती हैं।
वह कहती हैं, ऎसा इसलिए, क्योंकि यह पार्टीज मेरे लिए कहीं ज्यादा पर्सनल होती हैं। इन्हें आयोजित करने में मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि कुकिंग से लेकर डेकोरेशन तक हर काम मैं बहुत रूचि के साथ देखती हूं।
मेहमान मायने रखते हैं
तत्काल पार्टीज बेस्ट हैं और हम अकसर इस तरह के गेट टुगेदर कर ही लेते हैं। जब कभी करीबी दोस्तों को एक साथ मिल बैठने का मन होता है तो ऎसे में हरेक अपने-अपने घर से एक डिश तैयार कर साथ लाता है। हर महीने हम 25-30 लोगों की एक छोटी सी पार्टी रख ही लेते हैं। इसके अलावा बड़ी पार्टीज देना भी हमें बेहद पसंद है और साल में एक दो बार बड़े स्तर पर पार्टी का आयोजन हम जरूर किया करते हैं।
टॉप लिस्ट
हम थीम पार्टीज नहीं रखते, यह रेग्युलर पार्टी ही होती हैं, लेकिन इनकी तैयारी के लिए भी काफी काम करना होता है। हालांकि चीजों की तैयारी में मेरी पुरानी लिस्ट्स बहुत मददगार होती हैं इसलिए मेहमानों की लिस्ट से लेकर उनके नंबर्स, शाकाहारी और मांसाहारी डिशेज के नाम आदि के बारे में हर चीज की सूची बना लेती हूं। इसके अलावा मेनू में क्या क्या होगा, पुडिंग, स्टार्टर और डेजर्ट में क्या रहेगा आदि-आदि। पार्टी के लिए मुझे क्या खरीदना है। कटलरी, क्रॉकरी, लिनिन, कलर्स और फ्लार्स तक।
दोस्त हैं सदा के लिए
हमारी पार्टीज बेहद करीबी दोस्तों के लिए होती हैं। हमारे ज्यादातर फ्रेंड्स कॉमन हैं, लेकिन कपिल के कई फ्रेंड्स मेरे लिए बाहर के होते हैं।
फूड नोट
पार्टी के लिए मेनू सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं मेनू में हमेशा भारतीय खाना रखती हूं, क्योंकि ज्यादातर लोग इसे ही पसंद करते हैं। इसके अलावा चाइनीज, थाई और कांटिनेंटल फूड भी परोसते हैं।
रोमी की पसंद
मैं अपने घर के बने साल्मन सॉफल और सूखा मटन के बारे में बताना चाहूंगी। मुझे यह सबसे ज्यादा पसंद हैं। मेरी धीमी आंच पर दाल लोगों को बहुत पसंद आती है। यह सभी तरह की पीली दालों का मिश्रण है जिसे बेहद धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसके अलावा स्टार्टर में कबाब और चिकन टिक्का जरूर परोसती हूं। बड़ी पार्टीज के लिए इस लिस्ट में प्रॉन्स और केवियर यानी मछली के अंडे का नाम और जुड़ जाता है।
More Stories Top News
taste n life news फूल की एक ही भाष्ाा
taste n life news फूल इलाज के ...
taste n life news खुदपरस्त हूं, हर तीसरे महीने हो जाता है प्यार
taste n life news देश की इकॉनॉमी
taste n life news बासठ बरसों में....
taste n life news देसी रंग स्वाद के
taste n life news रंगों का उत्सव रेननकुलस
taste n life news रूप की आंखों में है सोना
taste n life news स्वागत नई फसलों और नए मौसम का
taste n life news लेदर ईन चिल आउट
Copyright © Daily News. All rights reserved.