Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
हरियाली तीज पर लगो-मोरनी सी
Wednesday, August 11, 2010, 12:15 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Taste N Life
Left
सावन की तीज, पेड़ों पर झूले, मेहंदी रचे हाथ, लहरिया की बहार, सोचते ही मन मयूर सा नाच उठता है। इस भागम-भाग वाली जिंदगी में भी हमारा राजस्थान त्योहारों पर झूमता है। तीज पर श्ृंगार पूरा हो लेकिन पानी में न धुले इसका खयाल जरूर रखें
वाटरप्रूफ मेकअप प्रॉडक्ट्स
वाटरप्रूफ मेकअप की बढ़ती मांग को देखते हुए मेकअप प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों ने वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स बनाने शुरू कर दिए हैं। इन प्रोडक्ट्स में ऎसे तत्व डाल दिए जाते हैं जो मेकअप करने के दौरान त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे मेकअप त्वचा के अंदर नहीं जाता। वाटरप्रूफ मेकअप की सबसे खास बात यह होती है कि यह चाय, कॉफी, आदि पीने से खराब होता है। वाटरप्रूफ मेकअप आइटम्स में क्रीम, लिपस्टिक, फेस बेस, रूज, मस्कारा और काजल जैसी ढेर सारी चीजें अब बाजार में मिलने लगी हैं।
सावधानियां
वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स सिलिकॉन का प्रयोग करके बनाए जाते हैं। इनमें प्रयोग होने वाला डाइनोथिकोन ऑइल त्वचा को चमकदार बनाता है। यह वाटरप्रूफ मेकअप को आसानी से फैलाने में मदद करता है। लेकिन वाटरप्रूफ मेकअप में जहां तमाम फायदे हैं, वही इस के साथ कुछ खामियां भी हैं, जिन्हें जान लेना जरूरी है।
वाटरप्रूफ मेकअप को हटाने के लिए पानी का प्रयोग ही काफी नहीं होता है। इसको हटाने के लिए बेबी ऑइल या फिर सिलिकॉन ऑइल का प्रयोग करें। वाटरप्रूफ मेकअप का प्रयोग खास अवसरों पर ही करें। रोजाना इसका प्रयोग न करें। सोने से पहले मेकअप को अवश्य हटा लें। त्वचा को फिर से खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप उतारने के बाद फ्रूट मास्क अवश्य लगाएं। वाटरप्रूफ मेकअप हटाने के बाद पूरे चेहरे पर ऎलोवेरा मसाज करें। यह त्वचा के पीएच स्तर को सामान्य करने में सहायक होगा।
परिधान
हरियाली तीज व लहरिया एक दूसरे के पूरक हंै वैसे तो सावन के मस्त मौसम में सभी कच्चे रंग बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इन रंगों का लहरिया या बंधेज पहनकर राजस्थान की परंपरा में सजी çस्त्रयां सावन को और रंगीला बना देती हैं।
मेहंदी
तीज में मेहंदी का विशेष महत्व है। मेहंदी रूप रंग व गुण में निराली है। जहां इसकी खुशबू मादक है वहीं यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो त्वचा को शीतलता का अहसास देती है। कोण की सहायता से इसे विभिन्न डिजाइन्स में लगाया जा सकता है। आजकल कलर्ड एवं स्पार्कल मेहंदी खूब फैशन में है।
More Stories Top News
taste n life news फूल की एक ही भाष्ाा
taste n life news फूल इलाज के ...
taste n life news खुदपरस्त हूं, हर तीसरे महीने हो जाता है प्यार
taste n life news देश की इकॉनॉमी
taste n life news बासठ बरसों में....
taste n life news देसी रंग स्वाद के
taste n life news रंगों का उत्सव रेननकुलस
taste n life news रूप की आंखों में है सोना
taste n life news स्वागत नई फसलों और नए मौसम का
taste n life news लेदर ईन चिल आउट
Copyright © Daily News. All rights reserved.