Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मैं पतली थी फिट नहीं
Wednesday, August 11, 2010, 12:14 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Taste N Life
Left
हर रोल में फिट रही हैं सोनाली। पहले कैमरा उनके आगे-पीछे घूमता था, अब वह अपने पांच साल के बेटे रनवीर के आगे-पीछे घूमती हैं। उसके साथ व्यस्त होने की वजह से फिल्मों को ना कर दिया है। हां, बॉडी फिटनैस के साथ कोई समझौता फिलहाल उन्हें मंजूर नहीं।

फिटनैस का राज
फिट रहने का ऎसा कोई राज नहीं है जो मैं बता सकूं। फिट रहने का कोई विकल्प नहीं है। और फिट रहने से मेरा मतलब पतले होने से नहीं है। पतला होना फिट रहने का एक बाय-प्रोडक्ट हो सकता है। मैं हमेशा से ही पतली-दुबली थी, लेकिन मैं सही मायने में फिट नहीं थी। उम्र के बीसवें दौर में आपकी बॉडी आपको थोड़ा सेहत के प्रति जरा लापरवाह बना सकती है लेकिन तीस के बाद ये संभव नहीं है। खुद को फिट रखने के लिए आपको ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। मेरे लिए फिटनैस के मायने चुस्त और स्फूर्तिवान होने से है। बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए ऎसा होना जरूरी भी है।
घुटने और कमर में तकलीफ
बेबी हो जाने के बाद खुद को फिर से सही शेप में लाना भी एक वजह थी। घुटने और कमर में मुझे हमेशा से ही तकलीफ थी। फिल्मी करिअर में मैंने एक पैर से ही डांस किया है। मां मुझे हमेशा कहती थीं कि खुद पर ध्यान दो, लेकिन मेरे पास समय ही नहीं था। परेशानियां बढ़ने लगी थीं तब मैंने तय किया कि चीजें हाथ से निकलें उससे पहले मुझे कुछ करना है। मेरा बेटा ही अब मेरी प्राथमिकता है।
रनवीर दौड़ाता है मुझे
खुद को शेप में रखने के लिए योगा करती हूं, ऎसा पहली बार हुआ है जब मैं जिम में गंभीरता से वर्कआउट कर रही हूं। खुद को बहुत ज्यादा थका देने में मेरा यकीन नहीं। मैं सप्ताह में तीन-चार बार वर्कआउट करती हूं। वैसे रनवीर की देखभाल मैं खुद करती हूं। उसके पीछे-पीछे इतने चक्कर काटने होते हैं कि बहुत सी एक्सरसाइज तो इसी रूप में हो जाती है। जब आप फिटनैस को गंभीरता से ले लेते हैं तो सारी चीजें आसान हो जाती हैं।
डाइट पर नजर
तीस के बाद खाने पर नजर रखने की जरूरत पड़ती ही है। खाने में थोड़ा-सा हेरफेर करने की। बहुत ज्यादा क्रीम वाला दूध और घी नहीं लेती, इसके विकल्प में मैं क्रीम निकला दूध, सलाद, हरी सब्जियां और खूब सारे फल आदि लेती हूं।
More Stories Top News
taste n life news फूल की एक ही भाष्ाा
taste n life news फूल इलाज के ...
taste n life news खुदपरस्त हूं, हर तीसरे महीने हो जाता है प्यार
taste n life news देश की इकॉनॉमी
taste n life news बासठ बरसों में....
taste n life news देसी रंग स्वाद के
taste n life news रंगों का उत्सव रेननकुलस
taste n life news रूप की आंखों में है सोना
taste n life news स्वागत नई फसलों और नए मौसम का
taste n life news लेदर ईन चिल आउट
Copyright © Daily News. All rights reserved.