Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
"मेरा पुरस्कार प्रदेश के नाम"
Saturday, July 31, 2010, 00:33 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली ओलंपियन कृष्णा पूनिया ने इसे प्रदेशवासियों को समर्पित किया है। पूनिया ने पुरस्कार जीतने की खबर मिलने के बाद दिल्ली से डेली न्यूज को फोन पर अपनी खुशी बांटते हुए कहा कि मैं यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं, मैं इसे अपने परिवार के साथ प्रदेशवासियों को समर्पित करती हूं।

उन्होंने कहा कि हालांकि मुझे यह पुरस्कार बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन अब भी यह उतनी ही खुशी देता है। उन्होंने कहा कि खेल में मेरी उपलब्धियों के लिए मेरे परिवार और पति का विशेष योगदान है। मेरे पति और कोच वीरेन्द्र पूनिया ने इसके लिए काफी मेहनत की है। कृष्णा ने कहा कि मैंने खेल के बहुत त्याग किया है, जिसका मुझे आज फल मिल गया है। उन्होंने कहा कि जब मेरा बेटा लक्ष्य 10 माह का था, तभी मैंने उसे अपने परिवार के साथ छोड़कर देश-विदेश में ट्रेनिंग ली है, लेकिन वह अब वह 10 साल का होने वाला है। मैं ज्यादा दिन उससे दूर नहीं रह सकती।

कृष्णा को स्वर्ण
नई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुनी गई कृष्णा पूनिया ने यहां एशियन ऑल स्टार एथलेटिक्स मीट की महिलाओं की डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीतकर इस पुरस्कार का जश्न मनाया। भारत ने दो दिवसीय मीट में 12 स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीते। भारत ने दूसरे दिन छह स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदकों पर हाथ साफ किया। पूनिया ने 60.93 मी. की दूरी नापकर स्वर्ण जीता, हरवंत कौर (58.73 मी.) को रजत और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सीमा अंतिल (54.21 मी.) को कांस्य मिला। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी रंजीत महेश्वरी ने 16.74 मी. की छलांग के साथ तिहरी कूद, ओम प्रकाश (19.74 मी.) को गोल फेंक में स्वर्ण मिला।
More Stories Top News
sports news वनडे में भी खराब शुरूआत
sports news ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
sports news मेजबान का खराब प्रदर्शन
sports news मध्य क्षेत्र मजबूत
sports news सहारा को मनाने में जुटा बोर्ड
sports news अनिल ने जीता स्वर्ण
sports news इंग्लैंड को 324 रन का लक्ष्य
sports news घटक-मणिका क्वार्टर फाइनल में
sports news मिस्त्र ने जीता स्क्वैश विश्व कप
sports news राजस्थान ने शूटिंग में जीते दो पदक
Copyright © Daily News. All rights reserved.