नई दिल्ली। विश्व की नम्बर दो शटलर साइना नेहवाल को वर्ष 2010 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न और राजस्थान की ओलंपियन कृष्णा पूनिया, ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी सहित देश के 15 चोटी के खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
तीन कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजा जाएगा। चयनित खिलाडियों को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील 29 अगस्त को दिही में आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत करेंगी।
पीटी उषा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल अवार्ड (राजीव खेल रत्न, अर्जुन और ध्यान चंद पुरस्कार) चयन समिति ने इन पुरस्कारों के लिए खिलाडियों के नामों को अंतिम रूप दिया। चयन समिति इन खिलाडियों के नामों की सूची सरकार को देगी जो अगले कुछ दिनों में नामों की घोषणा अधिकृत रूप से करेगी। साइना ने इस वर्ष जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब बरकरार रखा था।
इससे पहले इंडियन ओपन ग्रांप्री और सिंगापुर सुपर सीरीज खिताब जीते हैं। महिला डिस्कस थ्रो की विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज पूनिया ने हाल ही में एशियाई ग्राप्री मीटों में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा उन्होंने दोहा एशियन गेम्स में कांस्य पदक पदक जीते हैं। खेल रत्न पुरस्कार के तहत साढ़े सात लाख रूपए, प्रशस्ति पत्र व प्रतिमा तथा अर्जुन पुरस्कार में अर्जुन की प्रतिमा, पांच लाख रूपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
अर्जुन अवार्ड विजेता कृष्णा पूनिया, जोसेफ अब्राहम (एथलेटिक्स), दिनेश कुमार (मुक्केबाजी), परिमार्जन नेगी (शतरंज), झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), दीपक मंडल, सुनील छेत्री (फुटबॉल), राजीव तोमर (कुश्ती), संदीप सिंह (हॉकी), जसजीत कौर (हॉकी), दिनेश कुमार (कबड्डी), कपिल देव (वॉलीबॉल), रेहान पोंचा (तैराकी), राजीव तोमर (कुश्ती) और संजीव राजपूत (निशानेबाजी)। जगसिर सिंह (पैराओलंपिक)। द्रोणाचार्य सम्मान: कुलदीप सिंह (कुश्ती), सतीश पाल (एथलेटिक्स), अनीता चानू (भारोत्तोलन)।
साइना 8वीं महिला साइना से पहले कर्णम मल्लेश्वरी 1995-96, एन कुंजुरानी देवी 1996-97 संयुक्त, ज्योतिर्मय सिकदर 1998-99, अंजलि भागवत और केएम बीनामोल 2002-03 संयुक्त, अंजू बॉबी जॉर्ज 2003-04 और एमसी मैरीकोम 2008-09 (संयुक्त) को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
|
|
|
|
|
|
|