Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
भारत का रिकॉर्ड स्कोर
Saturday, July 31, 2010, 00:31 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
s1t
Left
कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 707 रन का विशाल स्कोर बनाकर विदेशी जमीन पर अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर का नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच हारजीत के फैसले के बिना शुक्रवार को पांचवें और अंतिम दिन नीरस ढंग से ड्रा समाप्त हो गया।

इस टेस्ट के ड्रा होने के साथ ही भारत का नंबर वन का ताज भी फिलहाल सुरक्षित है और इसका फैसला अब तीसरे और अंतिम टेस्ट में जाकर होगा। भारत ने 707 रन का स्कोर खड़ा किया जो विदेशी जमीन पर उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

श्रीलंका ने भारत से पहली पारी में 65 रन से पिछड़ने के बाद अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 129 रन बनाए और मैच ड्रा समाप्त हो गया। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच तीन अगस्त से कोलंबो में ही खेला जाएगा। श्रीलंका फिलहाल तीन मैचों की इस श्ृंखला में पहला टेस्ट दस विकेट से जीतकर 1-0 से आगे है।

भारत यदि कोलंबो में होने वाले तीसरे टेस्ट को ड्रा करा लेता है या फिर उसे जीत कर सीरीज 1-1 से ड्रा करा लेता है तो उसका टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ताज बरकरार रहेगा। यदि श्रीलंका अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लेता है तो भारत को अपदस्थ कर विश्व की नंबर एक टीम बन जाएगा।

ईशांत-ओझा ने जोड़े 39 रन
भारत ने कल के नौ विकेट पर 669 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 707 रन पर जाकर समाप्त हुई। पुछल्ले बल्लेबाजों ईशांत शर्मा (27) और प्रज्ञान ओझा (18*) ने अंतिम विकेट के लिए बहुमूल्य 39 रन जोड़ते हुए भारत को विदेशी जमीन पर 707 रन के अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर पहुंचा दिया।

ईशांत और ओझा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को सुबह के सत्र में 27 ओवर तक विकेट के लिए तरसाए रखा। दिलहारा फर्नाडो ने ईशांत को गली में संगकारा के हाथों कैच कराते हुए भारतीय पारी को लंच से कुछ देर पहले समेट दिया। ईशांत ने 117 गेंदों एक चौके की मदद से 27 रन बनाए, जबकि ओझा 92 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
More Stories Top News
sports news वनडे में भी खराब शुरूआत
sports news ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
sports news मेजबान का खराब प्रदर्शन
sports news मध्य क्षेत्र मजबूत
sports news सहारा को मनाने में जुटा बोर्ड
sports news अनिल ने जीता स्वर्ण
sports news इंग्लैंड को 324 रन का लक्ष्य
sports news घटक-मणिका क्वार्टर फाइनल में
sports news मिस्त्र ने जीता स्क्वैश विश्व कप
sports news राजस्थान ने शूटिंग में जीते दो पदक
Copyright © Daily News. All rights reserved.