|
क्वेटो (इक्वाडोर)। भारतीय खिलाडियों ने इक्वाडोर में शुरू हुई विश्व जूनियर पुरूष स्क्वैश चैम्पियनशिप में अच्छी शुरूआत की। भारत के चार खिलाड़ी शीर्ष-32 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। भारत के आदित्य जगताप, रवि दीक्षित, रमित टंडन और करण मलिक ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय खिलाड़ी पहली बार समुद्र तल से 9000 फुट की ऊंचाई पर कोई चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।
|
|
|
|
|
|
|