ट्रेंट ब्रिज। मध्यक्रम के बल्लेबाज इयान मोर्गन (125*) ने नाबाद शतक और पॉल कोलिगंवुड (81*) के अर्द्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन 4 विकेट पर 331 रन बना लिए। दोनों बल्लेबाज पांचवें विकेट के लिए 213 रन जोड़ चुके हैं। मोर्गन ने अपनी शतकीय पारी में 182 गेंदों का सामना किया और 18 चौके तथा एक छक्का जड़ा, जबकि कोलिंगवुड ने उनका साथ निभाते हुए अपनी पारी में 11 चौके जमाए।
दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को 118 रन पर चार विकेट की खराब स्थिति से उबारा। इससे पहले पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर ने इंग्लैंड को तीन झटके दिए। आमेर ने कुक (8) को 42 के स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया।
|
|
|
|
|
|
|