नई दिल्ली । भारत ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एशियन ऑल स्टार एथलेटिक्स मीट के पहले दिन गुरूवार को छह स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते, जबकि राजस्थान के घंमडाराम ने पुरूषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पर्द्धा का स्वर्ण भारत के जोसफ सजीश के खाते में गया। जोसेफ ने 1:48.92 सैकंड में दौड़ पूरी की, जबकि घमंडाराम ने 1:50.25 सैकंड के साथ दूसरे और हरीश अब्दुल (1:50.78 सै.) तीसरे स्थान पर रहे।
टिंटू लूका ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ दो मिनट 01.24 सैकंड में जीत ली। महिला लंबी कूद में मयूखा जानी (6.64 मी.) व डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा (54.39 मीटर) ने स्वर्ण जीते। महिलाओं की 100 मी. बाधा दौड़ में गायत्री गोविंदराज ने रजत और हरि शंकर राय ने पुरूषों की उंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की 400 मी. दौड़ में मंदीप कौर ने स्वर्ण और जुआना मुरम ने कांस्य जीता।
|
|
|
|
|
|
|