Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
एवरेस्ट पर चढ़ाई की चुनौती
Wednesday, July 28, 2010, 23:26 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
s1t
Left
कोलंबो। कप्तान कुमार संगकारा (219) के दोहरे शतक और उपकप्तान महेला जयवर्द्धने (174) के शानदार शतक से श्रीलंका ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब (एसएससी) मैदान में जमींदोज कर दिया। मेजबान टीम ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट पर 642 रन का एवरेस्ट सरीखा स्कोर खड़ा करके पारी घोषित कर दी।

थिलन समरवीरा ने भी नाबाद 76 रन का योगदान दिया। भारत ने इस पहाड़नुमा स्कोर के जवाब में ओपनर वीरेंद्र सहवाग (64*) के ताबड़तोड़ अर्द्धशतक की बदौलत दिन के खेल की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 18 ओवर में 95 रन बना लिए। भारत को फॉलोऑन टालने के लिए 443 रन की और दरकार है।

दो बड़ी साझेदारियां
इससे पहले श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 312 रन से आगे खेलना शुरू किया। पिछले दिन के नाबाद दोनों बल्लेबाज संगकारा और जयवर्द्धने ने 193 रन तथा जयवर्द्धने और समरवीरा ने 37.1 ओवर में ही 176 रन जोड़ डाले। जयवर्द्धने के आउट होने के साथ ही संगकारा ने पारी घोषित कर दी। पहले दिन 90 ओवर में 312 रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन 69.4 ओवर में ही 330 रन ठुकवा दिए।

सचिन से आगे निकले जयवर्द्धने
जयवर्द्धने ने भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है और एक ही स्थल पर सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाने का आस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जयवर्द्धने के भारत के खिलाफ 17 टेस्ट में अब 73.16 के औसत से 1756 रन हो गए हैं, जिनमें छह शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिन्होंने आठ शतक और पांच अर्द्धशतक की बदौलत 23 टेस्ट में 56.56 के औसत से 1697 रन बनाए हैं। इसके अलावा जयवर्द्धने का सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब मैदान में यह 10वां टेस्ट शतक है। ब्रेडमैन ने मेलबोर्न में 9 शतक उड़ाए थे। जयवर्द्धने ने इस मैदान पर 2641 रन बना लिए हैं।

वीरू ने वेंगी को पछाड़ा
बल्लेबाज टेस्ट रन
सचिन 168 13539
द्रविड़ 141 11457
गावसकर 125 10122
लक्ष्मण 112 7227
गांगुली 113 7212
सहवाग 78 6895
वेंगसरकर 116 6868
More Stories Top News
sports news पाक ने किया क्लीन स्वीप
sports news युवराज के लिए देशभर में दुआएं
sports news निकोल का शतक, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
sports news जका बरतें सावधानी : अख्तर
sports news बिष्ट-नमन ने जमाए शतक
sports news कोई ले आए मेरा छिटका हुआ पदक : मिल्खा
sports news सुधांशु मुख्य ड्रा में
sports news ली की जगह हिल्फेनहास
sports news उत्तरप्रदेश-महाराष्ट्र सेमीफाइनल में
sports news सोमदेव टॉप-100 से बाहर
Copyright © Daily News. All rights reserved.