Daily News
Sunday, 05 September, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जयपुर में होगा ईरानी कप
Tuesday, July 27, 2010, 00:10 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर/नई दिल्ली। गुलाबीनगर में एक से पांच अक्टूबर तक ईरानी कप का मैच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला पिछले सत्र के रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई और शेष भारत के बीच होगा।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के सचिव संजय दीक्षित के अनुसार इस मैच की मेजबानी से एसएमएस स्टेडियम का टेस्ट के लिए दावा पुख्ता होगा। इससे स्टेडियम की व्यवस्थाएं और यहां मौजूद सुविधाओं की भी जांच हो सकेगी। पांच दिनी मैच में कई स्टार खिलाडियों के आने का फायदा स्थानीय खिलाडियों को मिलेगा।

उधर, बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कुछ अन्य घरेलू टूर्नामेंटों का कैलेंडर भी जारी किया। एक सितंबर से होने वाली कॉर्पोरेट ट्रॉफी में आठ टीमें भाग लेंगी। ग्रुप ए में एयर इंडिया, बीएसएनएल, चेमप्लास्ट व स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, ग्रुप बी में टाटा स्पोट्र्स क्लब, विजया बैंक, बीपीसीएल व कैनरा बैंक, ग्रुप सी में इंडिया सीमेंट्स, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन तथा ग्रुप डी में ओएनजीसी, इनकम टैक्स, एमआरएफ व स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की टीम हैं।

ग्रुप ए के मैच विशाखापट्टनम में, गु्रप बी के चेन्नई में, ग्रुप सी के हैदराबाद में तथा ग्रुप डी के बेंगलुरू में होंगे। विशाखापट्टनम में आठ सितंबर को फाइनल होगा। एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी की मेजबानी इंदौर करेगा। आठ अक्टूबर से होने वाली ट्रॉफी में तीन टीमें खेलेंगी।
More Stories Top News
sports news रिकर्व टीम का स्वर्ण पर निशाना
sports news साइना ने लिया यू-टर्न
sports news रैंप पर दिखा भज्जी का जलवा
sports news भारत ने बनाई हार की हैट्रिक
sports news नडाल तीसरे दौर में
sports news पैसे प्रायोजन अनुबंध के थे: रिजवी
sports news जोशी का शतक, जयपुर मजबूत
sports news "चैंपियंस लीग पर भी सट्टेबाजी का खतरा"
sports news मिल्खा ने दिलाया था पहला स्वर्ण
sports news संघर्ष कर हारा भारत
Copyright © Daily News. All rights reserved.