अटलांटा। भारत के रोहन बोपन्ना और बेल्जियम के क्रिस्टोफ व्लिगेन ने आस्ट्रेलिया के स्टीफन हस और ब्राजील के आंद्रेसा की जोड़ी को 7-5, 7-5 से हराकर अटलांटा टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही बोपन्ना सत्र के अपने दूसरे एटीपी युगल खिताब से महज एक कदम दूर रह गए हैं।
फाइनल में बोपन्ना और व्लिगेन का मुकाबला स्कॉट लिप्स्की और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन जान इसनर और जेम्स ब्लैक को 7-6, 7-6 से पराजित किया। बोपन्ना ने इससे पहले फरवरी में जोहानसबर्ग में अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार ऎसाम उल हक कुरैशी के साथ सत्र का पहला एटीपी खिताब जीता था।
खिताब से चूकीं सानिया नई दिल्ली। शीर्ष वरीय सानिया मिर्जा 25 हजार डॉलर के रेक्सहैम (इंग्लैंड) आईटीएफ टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार हीथर वाटसन से 2-6, 4-6 से हार गईं। सानिया केवल नौ गेम गंवाकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चौथी वरीय वाटसन से मैच गंवा बैठी जो उनसे डब्ल्यूटीएर रैंकिंग में 121 पायदान पीछे 252वें स्थान पर हैं। सानिया ने 2004 में यहां खिताब हासिल किया था। सानिया और उनकी जोड़ीदार एम्मा लेन युगल स्पर्द्धा के फाइनल में भी हार गई।
|
|
|
|
|
|
|