Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
पहले दौर में उपलब्ध नहीं रहेंगे वाटसन
Wednesday, March 10, 2010, 01:18 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
3a
Left
जयपुर । राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने मंगलवार को बताया कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वाटसन आईपीएल-3 के पहले दौर के मुकाबलों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वाटसन अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शृंखला में खेल रहे हैं और इसके बाद आस्ट्रेलिया को कीवी टीम से दो टेस्ट मैच खेलने हैं। वार्न ने कहा कि वाटसन रॉयल्स के पहले 6-7 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के फिट होने से वार्न को राहत मिली है।

वार्न ने बताया कि स्मिथ मंगलवार को मुम्बई पहुंच गए हैं और वहीं टीम के साथ जुड़ेंगे। लेग स्पिनर वार्न ने कहा कि अगर विकेट मिलते हैं तो छक्के खाने में क्या हर्ज है। एक सवाल के जवाब में पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी गेंदबाज ने कहा कि मुझे बल्लेबाजों से छक्के खाने में कोई हर्ज नहीं है, क्योंकि मुझे इन्हीं गेंदों पर विकेट भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के पहले संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा की कमी खलेगी, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

वार्न ने जयपुर में मिली सुविधाओं की काफी प्रसंशा की और कहा कि यहां का विकेट, ग्राउंड और एकेडमी शानदार हैं। हम यहां पर अपने सभी सात मैच जीतकर चैंपियन बने थे और मुझे खुशी है कि इस बार भी हम सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाडियों के खिलाफ यहीं पर खेलेंगे।
More Stories Top News
sports news वनडे में भी खराब शुरूआत
sports news ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
sports news मेजबान का खराब प्रदर्शन
sports news मध्य क्षेत्र मजबूत
sports news सहारा को मनाने में जुटा बोर्ड
sports news अनिल ने जीता स्वर्ण
sports news इंग्लैंड को 324 रन का लक्ष्य
sports news घटक-मणिका क्वार्टर फाइनल में
sports news मिस्त्र ने जीता स्क्वैश विश्व कप
sports news राजस्थान ने शूटिंग में जीते दो पदक
Copyright © Daily News. All rights reserved.