कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अध्यक्ष टी. सुमतिपाला ने सोमवार को पूर्व खब्बू बल्लेबाज अर्जुन रणतुंगा के इन आरोपों को खारिज किया कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में सट्टेबाजी में शामिल थे। उन्होंने विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की धमकी दी। सुमतिपाला ने कहा कि मैं तो अवैध सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा था। मैंने सटोरियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। रणतुंगा मुझे बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
मैं उन पर केस दायर करूंगा। हंसी क्रोन्ये कांड में सीबीआई रिपोर्ट में रणतुंगा और अरविंद डिसिल्वा का नाम साफ तौर पर था। रणतुंगा उन छह व्यक्तियों में से थे जिनका नाम सीबीआई ने रिपोर्ट में डाला था। अब वे खुद को बचाने की कोशिश में हैं। उल्लेखनीय है कि रणतुंगा और डिसिल्वा पर 1994 में भारत के खिलाफ टेस्ट में फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप था लेकिन बाद में आईसीसी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
|
|
|
|
|
|
|