|
पुणे। मुंबई की मीनल ठाकुर और तमिलनाडु की विद्या पिल्लई के बीच राष्ट्रीय महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सोमवार को पीवाईसी हिंदू जिमखाना में खेले गए सेमीफाइनल मैचों में मीनल ने स्थानीय खिलाड़ी अरांता सांचेज को 3-1 (56-50, 48-79, 40-36, 66-31) से और विद्या ने मीनल की बहन पीएसपीबी की अनुजा चंद्रा को 3-0 (63-49, 68-60, 61-40) से हराया। इससे पहले मीनल ने अनुजा को हराकर बिलियड्र्स का खिताब अपने नाम किया था।
|