खत्री, चाहर, गुस्सर सम्मानित
|
Tuesday, September 07, 2010, 23:46 hrs IST
|
|
|
|
|
जयपुर। बीकानेर के मधुर खत्री, हनुमानगढ़ के दीपक चाहर और उदयपुर के कुंदन गुस्सर को सोमवार को सरस संकुल के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में क्रिकेट के क्षेत्र में दिए जाने वाले राजस्थान के प्रतिष्ठित 17वें मथुरादास माथुर अवार्ड से नवाजा गया। ऑफ स्पिनर मधुर को सीनियर, तेज गेंदबाज दीपक को जूनियर तथा ऑफ स्पिनर कुंदन को सब जूनियर वर्ग में बेहतरीन खेल के लिए सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों के तहत मधुर को 10 हजार रूपए तथा दीपक व कुंदन को 5-5 हजार रूपए के नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र व किट भेंट की गई।
मधुर पिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर चुने गए थे। समारोह में विशिष्ट अतिथि राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव संजय दीक्षित ने कहा कि वे संघ की कार्यकारिणी में इन पुरस्कारों के लिए वित्तीय सहयोग मुहैया कराने को प्रस्ताव लाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री एए खान थे तथा अध्यक्षता सांसद डॉ. महेश जोशी ने की। राजस्थान ब्लूज क्रिकेट क्लब की ओर से प्रमोद माथुर ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
|
|
|
|
|
|
|
|