रोसारियो। रानी रामपाल (14वें मिनट) और जसप्रीत कौर हांडा (43वें मिनट) के शानदार गोल की बदौलत भारत ने जापान को 2-0 से हराकर यहां चल रहे महिला हॉकी विश्व कप में अपनी जीत का खाता खोला। चार मैचों में इस पहली जीत के साथ भारत ने तीन अंक जुटा लिए और पूल ए की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
इससे पहले वह टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक जमा चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। पूल में भारत से नीचे केवल जापान और न्यूजीलैंड हैं जिनके 4-4 मैचों से 1-1 अंक हैं।
आखिरी क्षणों में किम लेमर के नाटकीय गोल की बदौलत हॉलैंड ने जर्मनी पर 2-1 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। हॉलैंड 12 अंक जुटाकर पूल ए में शीर्ष पर है।
|
|
|
|
|
|
|