इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने सलमान बट, मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ समेत 5 साल से राष्ट्रीय टीम में खेल रहे सभी क्रिकेटरों की संपत्ति खंगालने का फैसला किया है। उर्दू अखबार जंग के मुताबिक एफबीआर ने अपने अधिकारियों को क्रिकेटरों के बैंक अकाउंट्स, गाडियां, प्लॉट और अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाने को कहा है।
अखबार ने एफबीआर अधिकारी इसरार रउफ के हवाले से कहा है कि पीसीबी को भी अपने खिलाडियों, सलेक्टर्स, कोच और मैनेजरों से जुड़े खर्चो की जानकारी देने को कहा गया है। रउफ ने कहा कि हमने मीडिया रिपोर्टो में पता चला कि कई खिलाडियों ने अपने बंगले बनाने के साथ काफी जमीन खरीद ली है और इसी को देखते हुए हमने यह कदम उठाया है। इस बीच, लाहौर हाईकोर्ट ने पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट, खेल मंत्री और सात क्रिकेटरों को 7 सितंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
|
|
|
|
|
|
|