Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
वावरिंका ने मरे को चौंकाया
Tuesday, September 07, 2010, 23:44 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
s1t
Left
न्यूयॉर्क। स्विट्जरलैंड के 25वीं वरीयता प्राप्त स्टानिस्लास वावरिंका ने चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे पर सनसनीखेज जीत के साथ उन्हें वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हालांकि विश्व नंबर एक राफेल नडाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। महिलाओं में 11वीं वरीय रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा भी उलटफेर की शिकार हो गई। हाल ही चोट से उबरे मरे अपना पूरा जोर नहीं आजमा सके और अपने से कम वरीयता वाले वावरिंका के हाथों पराजित हो गए।

वावरिंका ने इस मैराथन संघर्ष में 6-4, 6-7, 7-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। शीर्ष वरीय नडाल ने फ्रांस के जाइल्स साइमन को 6-4, 6-4, 6-2 से रौंदकर अपना अभियान आगे बढ़ाया। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला हमवतन फेलिसियानो लोपेज से होगा जो यूक्रेन के सर्जेई स्ताकवोस्की के रिटायर होने के बाद चौथे दौर में पहुंचे हैं। पूर्व चैंपियन कुज्नेत्सोवा को स्लोवाकिया की गैर वरीय डोमिनिका सिबुलकोवा ने 7-5, 7-6 से हरा क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

अंतिम 16 में 6 स्पेनिश खिलाड़ी
चौथे दौर में पहुंचे 16 खिलाडियों में से छह स्पेन के हैं और इनमें से पहले दो मुकाबले तो नडाल व लोपेज और डेविड फेरर व फर्नाडो वर्दास्को के बीच होंगे। यानि स्पेन के कम से कम दो खिलाड़ी अंतिम चार में जरूर पहुंचेंगे। दो अन्य स्पेनिश खिलाड़ी टॉमी रॉबरेडो और अल्बर्ट मोंटानेस हैं। 12वीं वरीय रूस के मिखाइल योझनी ने कडे मुकाबले में 18वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी जॉन इश्नर को 6-4, 6-7, 7-6, 6-4 से हराया।

आठवीं वरीय स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को ने 31वीं वरीय अर्जेटीना के डेविड नलबैंडियन को तथा 10वीं वरीय फेरर ने हमवतन डेनियल गिमेनो ट्रेवर को 7-6, 6-2, 6-2 से मात दी। अन्य मुकाबलों में 20वीं वरीय अमेरिका के सैम क्वेरी ने अपने से अधिक वरीयता वाले स्पेनिश खिलाड़ी निकोलस अल्माग्रो को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया वहीं रॉबरेडो अपने प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के मिशेल लोड्रा के रिटायर होने से चौथे दौर में पहुंच गए।

वीनस-स्टोसुर भी जीतीं
महिलाओं में पूर्व चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स और पांचवीं वरीय आस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। तीसरी वरीय वीनस ने इजरायल की सहर पीर को 7-6, 6-3 से पीटा। आठवें ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में उतरीं दो बार की चैंपियन वीनस को हालांकि शुरूआत में पीर से कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना अनुभव दिखाते हुए मैच पर पकड़ बना ली और फिर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

फ्रेंच ओपन की रनरअप स्टोसुर ने एलेना देमेंतिएवा को 6-3, 2-6, 7-6 से शिकस्त दे जबर्दस्त फॉर्म में चल रही गत विजेता किम क्लिस्टर्स से भिड़ंत तय की। पहला सेट जीतने और दूसरा सेट हारने के बाद तीसरा सेट टाइब्रेकर में पहुंचा तो स्टोसुर पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने लाजबाव वापसी करते हुए चार ब्रेक पॉइंट बचाने के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

बोपन्ना-पेस ने रखी उम्मीद
यूएस ओपन के एकल मुकाबलों में नाउम्मीद हो चुके भारत का झंडा रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबलों में अपने जोड़ीदारों के साथ जीत दर्ज करते हुए बुलंद रखा है। बोपन्ना व पेस दोनों ही अपने वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऎसाम उल हक कुरैशी ने पुरूष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के निनाद जिमोनजिच पर 6-3, 6-4 से आसान जीत दर्ज की।

विंबलडन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची यह 16वीं वरीय जोड़ी मौजूदा टूर्नामेंट से पहले कभी यूएस ओपन में साथ खेलकर जीत नहीं सकी थी। अब उनकी टक्कर 10वीं वरीय दक्षिण अफ्रीका के वेस्ली मूडी और बेल्जियम के डिक नॉर्मन की जोड़ी से होगी, जिन्होंने मार्सेलो मेलो और ब्रुनो सोअर्स की ब्राजीली जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया। दूसरी ओर, मिश्रित युगल में दूसरी वरीय पेस और उनकी जिम्बाव्बे की जोड़ीदार कारा ब्लैक ने स्वीडन के रॉबर्ट लिंडसेट व एस्टोनिया की काइया कानेपी को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
More Stories Top News
sports news वनडे में भी खराब शुरूआत
sports news ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
sports news मेजबान का खराब प्रदर्शन
sports news मध्य क्षेत्र मजबूत
sports news सहारा को मनाने में जुटा बोर्ड
sports news अनिल ने जीता स्वर्ण
sports news इंग्लैंड को 324 रन का लक्ष्य
sports news घटक-मणिका क्वार्टर फाइनल में
sports news मिस्त्र ने जीता स्क्वैश विश्व कप
sports news राजस्थान ने शूटिंग में जीते दो पदक
Copyright © Daily News. All rights reserved.