Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सहारा को मनाने में जुटा बोर्ड
Monday, February 06, 2012, 23:04 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शुमार सहारा इंडिया परिवार के क्रिकेट टीम का प्रायोजन करार से हाथ खींचने और आईपीएल से हटने के फैसले से सकते में आया बीसीसीआई अब सहारा को मनाने में जुट गया है। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि पुणे आईपीएल में जरूर हिस्सा लेगा और यह मामला सुलझ जाएगा। सहारा ने हमें लिखित में कुछ भी नहीं दिया है।

पिछले 11 वर्ष से टीम इंडिया के प्रायोजक सहारा ने शनिवार को बेंगलुरू में आईपीएल-5 के लिए खिलाडियों की नीलामी से ऎन पहले प्रायोजन करार से हाथ खींचने और आईपीएल की टीम पुणे वारियर्स से किनारा करने की घोषणा की थी। सहारा की शिकायत थी कि बीसीसीआई उसकी उचित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। सहारा अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो बीसीसीआई को 2234 करोड़ रूपए का नुकसान होगा जिससे उसकी स्थिति डांवाडोल हो सकती है।

इन पर संकट : अगर पुणे आईपीएल-5 में नहीं खेला तो टीम के खिलाडियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पुणे ने पिछले वर्ष भारतीयों में युवराज सिंह, गांगुली, अभिषेक झुनझुनवाला, मनीष पांडे, धीरज जाधव, मिथुन मन्हास, रोबिन उथप्पा, राहुल शर्मा, मुरली कार्तिक, कामरान खान व भुवनेश्वर तथा ग्रीम स्मिथ, कैलम फग्र्यूसन, मिशेल मार्श, नाथन मैकुलम, जेसी राइडर, टिम पैने, अल्फोंसो थॉमस, जिरोम टेलर व वायने पार्नेल जैसे विदेशी सितारों से करार किया था।
More Stories Top News
sports news रेस से बाहर रॉयल्स
sports news स्ट्रॉस का शतक, इंग्लैंड मजबूत
sports news मेरीकॉम को मिला लंदन का टिकट
sports news यूरो कप के अभ्यास मैच 22 से
sports news "आईपीएल में बढ़े काले धन के सौदे"
sports news आनंद ने फिर ड्रा खेला
sports news ल्यूक का विवादों से है पुराना नाता
sports news भूपति-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में
sports news जोकोविच व नडाल आगे बढ़े, मरे बाहर
sports news आईओए को मिला एक और प्रायोजक
Copyright © Daily News. All rights reserved.