Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मिस्त्र ने जीता स्क्वैश विश्व कप
Monday, February 06, 2012, 23:06 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
चेन्नई। दीपिका पल्लीकल और रमित टंडन के जुझारू खेल के बावजूद मेजबान भारत को रविवार को यहां विश्व कप अंडर-21 स्क्वैश चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में टॉप सीड मिस्त्र से 1-2 से पराजय का सामना करना पड़ा। चौथी सीड भारत की रमित टंडन की निर्णायक एकल में हार के साथ उम्मीदें टूट गई। पहले एकल में रवि दीक्षित को मिस्त्र के मार्वन अल शोरबागी ने 11-4, 11-7, 7-11, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन विश्व की 15वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका ने लाजवाब प्रदर्शन कर नूर अल शेरबिनी को 11-7, 4-11, 8-11, 14-12, 11-5 से हरा भारत को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्णायक एकल में रमित, करीम अब्देल गवाद से 10-12, 4-11, 11-6, 8-11 से हार गए।
More Stories Top News
sports news रेस से बाहर रॉयल्स
sports news स्ट्रॉस का शतक, इंग्लैंड मजबूत
sports news मेरीकॉम को मिला लंदन का टिकट
sports news यूरो कप के अभ्यास मैच 22 से
sports news "आईपीएल में बढ़े काले धन के सौदे"
sports news आनंद ने फिर ड्रा खेला
sports news ल्यूक का विवादों से है पुराना नाता
sports news भूपति-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में
sports news जोकोविच व नडाल आगे बढ़े, मरे बाहर
sports news आईओए को मिला एक और प्रायोजक
Copyright © Daily News. All rights reserved.