Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
Monday, February 06, 2012, 23:03 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके और खेलों के महाकुंभ में खेलने की उम्मीद रखने वाले देश के निशानेबाज डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार से होने वाले पहली चयन ट्रायल में उतरेंगे। इसी रेंज पर शनिवार को समाप्त हुई 55वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के दो दिन बाद यह चयन ट्रायल होने जा रहा है।

दूसरी ट्रायल 13 फरवरी से पटियाला में होगी। इन दोनों ट्रायल में देश के शीर्ष निशानेबाजों के पास लंदन ओलंपिक के लिए जगह बनाने का मौका रहेगा। भारत के अब तक 11 निशानेबाज लंदन ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन ओलंपिक नियमों के अनुसार ओलंपिक कोटा देश को मिलता है न कि निशानेबाज को। इसलिए दोनों चयन ट्रायल का महत्व बढ़ जाता है। लंदन ओलंपिक के लिए अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, रोंजन सोढी, संजीव राजपूत, हरिओम सिंह, विजय कुमार, मानवजीत संधू, इमरान हसन, राही सरनोबत, अन्नुराज सिंह और शगुन चौधरी कोटा हासिल कर चुके हैं।
More Stories Top News
sports news रेस से बाहर रॉयल्स
sports news स्ट्रॉस का शतक, इंग्लैंड मजबूत
sports news मेरीकॉम को मिला लंदन का टिकट
sports news यूरो कप के अभ्यास मैच 22 से
sports news "आईपीएल में बढ़े काले धन के सौदे"
sports news आनंद ने फिर ड्रा खेला
sports news ल्यूक का विवादों से है पुराना नाता
sports news भूपति-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में
sports news जोकोविच व नडाल आगे बढ़े, मरे बाहर
sports news आईओए को मिला एक और प्रायोजक
Copyright © Daily News. All rights reserved.