बेंगलुरू। स्पॉट फिक्सिंग को लेकर उठे बवाल के बीच बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका में 10 सितंबर से होने वाले चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सट्टेबाजी का खतरा मंडराता रहेगा। कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने के पूर्व कहा कि इंग्लैंड की हाल की घटना का मतलब यह नहीं कि हर टूर्नामेंट में सट्टेबाजी का खतरा हो, लेकिन चैंपियंस लीग में इसकी आशंका बहुत ज्यादा है। हालांकि आईसीसी ऎसे खतरों से निपटने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि खिलाडियों के लिए चिंता की बात नहीं है, लेकिन उन्हें आंख बंद करके नहीं रहना चाहिए। भारत में सट्टेबाजी को वैध किए जाने के सवाल पर कुंबले ने कहा कि खिलाड़ी कोई घोडे नहीं हैं जिन पर भाव लगाए जाएं। लीग में सभी टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहेगा। कुंबले ने कहा कि तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, अभिमन्यु मिथुन और विनय कुमार के अलावा स्थानीय खिलाड़ी जैक्स कैलिस और डेल स्टेन की मौजूदगी से उनकी टीम टूर्नामेंट में मजबूती के साथ उतरेगी।
|
|
|
|
|
|
|