न्यूयार्क । स्विट्जरलैंड के रोबिन सोडरलिंग चौथे तथा विश्व नंबर एक स्पेन के राफेल नडाल व चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे ने यूएस ओपन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। महिलाओं में गत विजेता बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स तथा दो बार की चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स चौथे दौर में पहुंच गई। हालांकि सर्बिया की जेलेना जांकोविच को तीसरे दौर में स्पेन की काला कनेपी के हाथों 2-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
सोडरलिंग ने तीसरे दौर में हॉलैंड के टीडे बेकर को 6-2, 6-3, 6-3 से हराया, वहीं अपने पहले यूएस ओपन खिताब की तलाश में उतरे शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को लगातार दो नाटकीय टाइब्रेकर के जरिए 6-2, 7-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला फ्रांस के जाइल्स सिमोन से होगा।
इस्तोमिन के खिलाफ दूसरे सेट में नडाल आश्चर्यजनक रूप से 5-1 से पिछड़ गए थे और सेट गंवाने के करीब थे तभी खेल में चामत्कारिक बदलाव दिखा और नडाल ने धुआंधार वापसी करते हुए टाइब्रेकर में सेट जीत लिया। तीसरे सेट में भी टाइब्रेकर में जाकर नडाल का जोश जगा और इस सेट के साथ उन्होंने मैच भी जीत लिया। ब्रिटेन के मरे ने जमैका के डस्टिन ब्राउन को 7-5, 6-3, 6-0 से हराया।
पुरूषों के अन्य मुकाबलों में आठवीं वरीय स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को, उनके हमवतन 10वीं वरीय डेविड फेरर, 12वीं वरीय रूस के मिखाइल योझनी 14वीं वरीय स्पेन निकोलस अलमाग्रो और 31वीं वरीय अर्जेटीना के डेविड नालबैंडियन भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ 29वीं वरीय जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर को फ्रांस के गाइल्स सिमोन ने 4-6, 6-3, 1-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वर्दास्को ने फ्रांस के आद्रियान मन्नारिनो को 6-1, 6-2, 6-2 से, फेरर ने जर्मनी के बेंजामिन बेकर को 6-3, 6-4, 6-4 से तथा नालबैंडियन ने फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा को 7-5, 6-4, 6-2 से हराया।
पीर भी अंतिम-16 में
महिलाओं में वीनस और इजरायल की शाहर पीर ने अपना विजयक्रम जारी रखते हुए चौथे दौर में जगह बना ली है, जबकि 19वीं वरीय इटली की फ्लाविया पेनेटा, 27वीं वरीय चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा, 29वीं वरीय यूक्रेन की एलोना बोंदारे हारकर बाहर हो गई हैं। दूसरी वरीय क्लिस्टर्स ने क्वितोवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-0 से रौंदकर चौथे दौर में जगह बनाई। वीनस ने लक्जेमबर्ग की मेंडी मिनेला को 6-2, 6-1 से, शाहर ने इतालवी खिलाड़ी पेनेटा को 6-4, 6-4 से तथा 12वीं वरीय रूस की येलेना देमेंतिएवा ने स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुकोवा पर 7-5, 6-2 से हराया।
पेस-ब्लैक की जोड़ी जीती
भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने मिश्रित युगल के पहले दौर में चेक गणराज्य की लूसी हरादेका और फ्रांटिसेक करमक को 6-4, 7-5 से हराया। भूपति-मिर्नी की जोड़ी को पुरूष युगल में ईडुरोडो स्वेंक-जोबालोस की जोड़ी ने 6-4, 3-6, 7-6 से हराया।
|
|
|
|
|
|
|