Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
भारत ने बनाई हार की हैट्रिक
Sunday, September 05, 2010, 23:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
रोसारियो (अर्जेटीना) । भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पुल-ए में जर्मनी ने भारत को 4-1 से परास्त किया। पूल-ए में हार की हैट्रिक जमाने वाली भारतीय टीम अब तक एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी है और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं जर्मनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। जर्मनी की ओर से एलीन हौफमैन ने 22वें, मैके स्टोएकल ने 32वें, नताशा केलर ने 37वें और लिडिया हासे ने 49वें मिनट में गोल दागे, जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल रानी रामपाल ने किया। इसके साथ ही रानी रामपाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में संयुक्त पहले स्थान पर पहुंच गई।

जर्मनी की यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रह सकी और रानी रामपाल ने गोल करके भारत को बराबरी पर ला दिया। अब रविवार को भारत का मुकाबला जापान से होगा, जबकि जर्मनी गत विजेता हॉलैंड से भिड़ेगा। इस बीच पूल-ए के एक अन्य मुकाबले में हॉलैंड ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। जापान और न्यूजीलैंड का मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा।
More Stories Top News
sports news पाक ने किया क्लीन स्वीप
sports news युवराज के लिए देशभर में दुआएं
sports news निकोल का शतक, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
sports news जका बरतें सावधानी : अख्तर
sports news बिष्ट-नमन ने जमाए शतक
sports news कोई ले आए मेरा छिटका हुआ पदक : मिल्खा
sports news सुधांशु मुख्य ड्रा में
sports news ली की जगह हिल्फेनहास
sports news उत्तरप्रदेश-महाराष्ट्र सेमीफाइनल में
sports news सोमदेव टॉप-100 से बाहर
Copyright © Daily News. All rights reserved.