Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जोशी का शतक, जयपुर मजबूत
Sunday, September 05, 2010, 23:49 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । सिद्धार्थ जोशी (119) के शतक तथा प्रणय शर्मा (83) के अर्द्धशतक की बदौलत जयपुर ने राज्यस्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन पाली के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पाली के पहली पारी में 79 रन के जवाब में जयपुर ने पहली पारी में 352 रन बनाकर 273 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाली ने दूसरी पारी में 72 रन 3 विकेट गंवा दिए थे। तनुज शर्मा (44) तथा लोकेन्द्र चौधरी (10) क्रीज पर थे।

उधर, उदयपुर ने नागौर के खिलाफ जीत की तैयारी कर ली है। उदयपुर के पहली पारी में 4/390 रन के जवाब में नागौर की टीम पहली पारी में मात्र 28 रन पर सिमट गई। किशन चौधरी ने पांच तथा सिकंदर अली ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में नागौर के बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके और दिन का खेल समाप्त होने टीम ने 83 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। एक अन्य मैच में झुंझुनूं ने झालावाड़ के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 50 बढ़त हासिल की। स्टंप्स तक झालावाड़ ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 51 रन बना लिए थे। इससे पहले झालावाड़ ने पहली पारी में 149 तथा झुंझुनूं ने 199 रन बनाए।

सेंट जेवियर चैंपियन

जयपुर। सेंट जेवियर स्कूल ने 55वीं जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-14) जीत ली है। शनिवार को हीरावाला बस्सी में खेले गए फाइनल में सेंट जेवियर ने खादीबाग चौमूं को 14 रन से हराया। जेवियर ने निर्धारित 15 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में खादीबाग की टीम 68 रन ही बना सकी। जेवियर के पीयूष मीणा को मैन ऑफ द मैच व सीरीज चुना गया।

मानवेन्द्र को कप्तानी

कोटा में होने वाले राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए चुनी गई जयपुर टीम की कमान सेंट जेवियर के मानवेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। इस टीम में सेंट जेवियर के आठ खिलाडियों को शामिल किया गया है।

ब्राइट फ्यूचर को रजत

जयपुर। ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने 55वरं जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। टीम : मधुराज सिंह (कप्तान), निखिल मिश्रा (उपकप्तान), अक्षय तिवाड़ी, कुणाल सिंह, शाहरूख खान, संदीप मान, ऋषभ रावत, संजय सैनी व ऋषभ पुगलिया।

माखीजा बने विश्वविद्यालय श्री

जयपुर। सुबोध कॉलेज के दिनेश माखीजा को इंटर कॉलेज भारोत्तोलन व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय श्री चुना गया है। अग्रवाल पीजी कॉलेज में हुए टूर्नामेंट की जनरल चैंपियनशिप में सुबोध कॉलेज पहले तथा परिष्कार कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
More Stories Top News
sports news पाक ने किया क्लीन स्वीप
sports news युवराज के लिए देशभर में दुआएं
sports news निकोल का शतक, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
sports news जका बरतें सावधानी : अख्तर
sports news बिष्ट-नमन ने जमाए शतक
sports news कोई ले आए मेरा छिटका हुआ पदक : मिल्खा
sports news सुधांशु मुख्य ड्रा में
sports news ली की जगह हिल्फेनहास
sports news उत्तरप्रदेश-महाराष्ट्र सेमीफाइनल में
sports news सोमदेव टॉप-100 से बाहर
Copyright © Daily News. All rights reserved.