Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
साइना ने लिया यू-टर्न
Sunday, September 05, 2010, 23:47 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
हैदराबाद । बैडमिंटन स्टार और दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रांड एम्बेसेडर साइना नेहवाल ने शनिवार को इन खेलों को लेकर अपने विवादास्पद बयान पर माफी मांग ली। साइना ने इससे पहले कहा था कि भारत राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े आयोजन आयोजित करने में सक्षम नहीं है। अपने इस बयान के कुछ देर बाद ही साइना ने इस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली और कहा कि ये खेल काफी सफल साबित होंगे। साइना ने कहा कि मेरा यह कहने का मतलब नहीं था और मैं उस बयान के लिए माफी मांगती हूं।

मुझे लगता है कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। मुझे विश्वास है कि जब मैं दिल्ली पहुंचूंगी तो सब कुछ ठीक होगा। मैं इन खेलों की बांड एम्बेसेडर हूं और अपने लोगों के सामने अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं। मुझे गर्व है कि ये खेल भारत में आयोजित हो रहे हैं।

साइना ने यहां पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी पर कहा कि वे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। मेरा ध्यान अपने खेल पर टिका हुआ है। हमारे पास इन खेलों से पहले अभी चार सप्ताह बाकी हैं और हम इन खेलों के लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं।
More Stories Top News
sports news पाक ने किया क्लीन स्वीप
sports news युवराज के लिए देशभर में दुआएं
sports news निकोल का शतक, न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
sports news जका बरतें सावधानी : अख्तर
sports news बिष्ट-नमन ने जमाए शतक
sports news कोई ले आए मेरा छिटका हुआ पदक : मिल्खा
sports news सुधांशु मुख्य ड्रा में
sports news ली की जगह हिल्फेनहास
sports news उत्तरप्रदेश-महाराष्ट्र सेमीफाइनल में
sports news सोमदेव टॉप-100 से बाहर
Copyright © Daily News. All rights reserved.