Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
नीलामी में बिके 25 खिलाड़ी
Sunday, February 05, 2012, 22:45 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
1t
Left
बेंगलुरू। सहारा ग्रुप के भारतीय क्रिकेट टीम के प्रायोजन और आईपीएल से सभी संबंध तोड़ लेने से उसकी टीम पुणे वारियर्स को लेकर उठी अनिश्चितता के बीच आईपीएल-5 की शनिवार को हुई नीलामी में केवल 25 खिलाड़ी ही बिके। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख डॉलर से अधिक की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया।

पांचवें संस्करण की नीलामी में संभावित 37 खिलाड़ी बिकने थे, लेकिन बिके कुल 25 ही। पुणे वारियर्स इस नीलामी से बाहर रही। इस नीलामी में एक करोड़ 10 लाख डॉलर खर्च हुए, जबकि एक करोड़ 60 लाख डॉलर अधिकतम खर्च होने थे। वीवीएस लक्ष्मण को कोई खरीदार नहीं मिला। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने पांच-पांच खिलाड़ी खरीदे, जबकि दिल्ली डेयर डेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर ने तीन-तीन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दो खिलाड़ी खरीदे, जबकि मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने अपनी पूरी ताकत 23 वर्षीय जडेजा पर झोंक दी।

जडेजा, श्रीलंका के माहेला जयवर्द्धने और भारत के विनय कुमार को 10 लाख डॉलर से ज्यादा की कीमत मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने साढे छह लाख डॉलर की कीमत में उन्हें खरीदा। श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम को नौ लाख डॉलर में कोलकाता ने खरीदा। विनय कुमार को बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने 10 लाख डॉलर में खरीदा।

अब क्या होगा पुणे के खिलाडियों का
आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजी टीमें पुणे के खिलाडियों के भविष्य के बारे में जानने के लिए परेशान थी, लेकिन आईपीएल आयुक्त राजीव शुक्ला ने कहा कि इस मामले में कोई भी कार्रवाई पुणे से लिखित जानकारी मिलने के बाद ही की जाएगी।

लक्ष्मण-सरवन नहीं बिके
जेम्स एंडरसन, रामनरेश सरवन, ओवैस शाह, वीवीएस लक्ष्मण, मैट प्रायर, केविन ओ ब्रायन, लोनबावो सोत्सोबे, वेर्नोन फिलेंडर, रवि रामपाल, पीटर सिडल, ग्रीम स्वान और अजंता मेंडिस जैसे नामचीन सितारों को कोई खरीदार नहीं मिला।
More Stories Top News
sports news रेस से बाहर रॉयल्स
sports news स्ट्रॉस का शतक, इंग्लैंड मजबूत
sports news मेरीकॉम को मिला लंदन का टिकट
sports news यूरो कप के अभ्यास मैच 22 से
sports news "आईपीएल में बढ़े काले धन के सौदे"
sports news आनंद ने फिर ड्रा खेला
sports news ल्यूक का विवादों से है पुराना नाता
sports news भूपति-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में
sports news जोकोविच व नडाल आगे बढ़े, मरे बाहर
sports news आईओए को मिला एक और प्रायोजक
Copyright © Daily News. All rights reserved.