|
चेन्नई। स्टार खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल बुधवार से यहां शुरू हो रही पहली अंडर-21 विश्व कप स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती संभालेंगी। भारत को चौथी वरीयता मिली है। विश्व की 15वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका चैंपियनशिप में सर्वाधिक रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन मिस्त्र को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आठ देशों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम में दीपिका के अलावा रवि दीक्षित, रमित टंडन, करण मलिक और अनाका अनाकामोनी हैं।
|
|
|
|
|
|
|