Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार की सीबीआई करे जांच
Saturday, July 31, 2010, 01:18 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली । राजधानी में अक्टूबर में होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी परियोजनाओं मेंं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 15 परियोजनाओं में से एक परियोजना की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। सीवीसी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक परियोजना की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।

एमसीडी पर आरोप है कि उसने एक अन्य फर्म के साथ मिलकर बोली कागजातों में छेड़छाड़ की है। सीबीआई से जिस परियोजना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, उसमें करीब तीन करोड़ रूपए की हेराफेरी का अनुमान है। एमसीडी के अलावा एक अन्य फर्म जिसे स्ट्रीट लाइटों के नवीनीकरण का काम सौंपा गया था, उस पर आरोप है कि उसने बोली के कागजात खुलने के बाद उनमें गड़बड़ी की जिससे करीब तीन करोड़ 62 लाख रूपए की जालसाजी हुई।

इसके अलावा सीवीसी कुछ अन्य परियोजनाओं की सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है। सीवीसी के राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी 15 परियोजनाओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। उसका आरोप है कि राष्ट्रमंडल खेलों की परियोजनाओं से जुडी लगभग सभी निर्माण एजेंसियों ने निविदा कानूनों का उल्लंघन किया। साथ ही उनका काम घटिया दर्जे का है और इन परियोजनाओं की गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं है।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.