|
चण्डीगढ़। वर्ष 1899 में पंजाब से जाकर ऑस्ट्रेलिया में रहने लगे पूरन सिंह की अस्थियां छह दशक से भी लंबे समय बाद भारत पहुंची। पूरन सिंह का विक्टोरिया प्रांत के वारनाम्बूल में आठ जून 1947 को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित कर दी गई। क्रिकेटर कपिल देव और ब्रिटेन में रहने वाले पूरन के पोते हरमल उप्पल खासतौर पर उनकी अस्थियां लेने के लिए मेलबोर्न पहुंचे थे।
|
|
|
|
|
|
|