मुंबई। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के पुत्र राहुल महाजन की दूसरी पत्नी व कोलकाता की मॉडल डिंपी गांगुली ने पति पर मारने, पीटने और घसीटने का आरोप लगाया। गुरूवार तड़के डिंपी राहुल का घर छोड़कर चली गई। हालांकि शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम के बाद घर लौट आर्ई। डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
एक स्थानीय अखबार में डिंपी की छपी तस्वीर में उसके चेहरे पर सूजन है और पैर पर चोट के निशान दिखाया गया है। डिंपी ने कहा कि राहुल और मेरे बीच झगड़ा हुआ था और मुझे इसका अफसोस है। मैं व्यथित व दुखी हूं। मुझे सोचने और इससे उबरने के लिए कुछ समय चाहिए। उधर, राहुल महाजन ने कहा कि उनके और डिंपी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक है।
मैसेज नहीं पढ़ाया तो पीट दिया
डिंपी ने बताया कि गुरूवार रात उनके मोबाइल पर कोई मैसेज आया था। राहुल मैसेज पढ़ना चाहता था, लेकिन फोन लॉक था। उसने फोन खोलने के लिए कहा तो मैंने मना कर दिया। इस पर राहुल ने मुझे घूंसे मारे और बाल पकड़कर घसीटा। इसके बाद मैंने दोस्त को फोन किया ओर वो मुझे राहुल के घर से ले गया।
वहीं राहुल ने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी बातें होती रहती हैं। डिंपी की राहुल से शादी एक निजी टेलीविजन चैनल पर इसी वर्ष मार्च में प्रसारित रियलिटी शो "राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे" पर हुई थी। डिंपी से पहले राहुल ने बचपन की दोस्त श्वेता से शादी की थी। उससे तलाक भी मारपीट के कारण हुआ था।
|
|
|
|
|
|
|